Document
Quick Access Menu
Established Excellence

Aggarwal College Ballabgarh

A Post Graduate Co-educational College Aided by Haryana Govt.

Included U/S 2(f) & 12(B) of UGC Act, 1956

(Affiliated to M.D. University Rohtak)

NAAC Accredited “A++” Grade (CGPA: 3.57)

AICTE (Approved)

हिंदी विभाग द्वारा भूतपूर्व विद्यार्थी व्याख्यान का आयोजन
Date of the Event: 12 March 2026

12 मार्च 2026 को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा एम ए हिंदी के विद्यार्थियों को भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा अनुभव साझा करने एवं किसी प्रेरक विषय पर जानकारी देने के उद्देश्य से "उपन्यासों की प्रासंगिकता" विषय पर भूतपूर्व विद्यार्थी प्रिया वशिष्ठ द्वारा व्याख्यान आयोजित किया गया। श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) एवं श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी) की सद्प्रेरणा से कॉलेज में अनेकानेक गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जाती हैं।

अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता एवं विंग 1 इंचार्ज डॉ सचिन गर्ग के संरक्षण में आयोजित इस व्याख्यान में प्रिया ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए उपन्यासों के महत्व और उसमें होते परिवर्तनों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनेक उपन्यासों की कथाएं जैसे हमारे अपने ही जीवन की कथा को प्रस्तुत करते हैं।

यह सजीव विधा है इसीलिए हम इसे अपने आस-पास दैनिक जीवन में महसूस कर पाते हैं। उपन्यासों में दिखाई गई परिस्थितियों कुछ हद तक आज भी बनी हुई है इसलिए उपन्यास पूरी तरह से प्रासंगिक हैं।

हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेनू माहेश्वरी, कार्यक्रम संयोजिका डॉ मधु सिंगला के मार्गदर्शन में आयोजित इस व्याख्यान में एम ए हिंदी के 30 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारिता निभाई। आपसी संवाद के कारण यह व्याख्यान रोचक और जानकारी से भरपूर सफल एवं सार्थक रहा।

Quiz Image 1 Quiz Image 2
Read More (View PDF)
Premium University Footer