Document
Quick Access Menu
Established Excellence

Aggarwal College Ballabgarh

A Post Graduate Co-educational College Aided by Haryana Govt.

Included U/S 2(f) & 12(B) of UGC Act, 1956

(Affiliated to M.D. University Rohtak)

NAAC Accredited “A++” Grade (CGPA: 3.57)

AICTE (Approved)

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित भाषिक रंगों से भरी गायन प्रतियोगिता
Date of the Event: 20 February 2026

दिनांक 20 फरवरी 2026 को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के सुअवसर पर गायन प्रतियोगिता (कविता,गीत,गजल,भजन,दोहे) का आयोजन विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा के प्रति लगाव और भाषिक विविधता में एकता दर्शाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता(अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) की सदप्रेरणा से कॉलेज में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति को बनाने, बढ़ाने एवं विद्यार्थियों में प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से की जाती हैं। अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता एवं विंग 1 के इंचार्ज डॉ सचिन गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 25 विद्यार्थियों उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी और ब्रज भाषाओं में अपनी प्रस्तुतियां दी।

The workshop was efficiently coordinated by Ms. Mohini Verma, the coordinator of the Mentoring and Counseling Cell, who meticulously managed all arrangements..

विविधता से भरी इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में मिस पूनम शर्मा (सहायक प्रवक्ता कंप्यूटर विभाग) और मिस प्रीति शर्मा (सहायक प्रवक्ता कंप्यूटर विभाग) रही। बेहतरीन प्रस्तुतियों के बीच रिमझिम बी.ए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान पर कल्पना बी.सी.ए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान एवं भारती बी.ए द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही। खुशी और स्वाति को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेनू माहेश्वरी, कार्यक्रम संयोजिका डॉ मधु सिंगला और सह संयोजक श्री आशीष सिंह के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता सफल और सार्थक रही।

Quiz Image 1 Quiz Image 2
Read More (View PDF)
Premium University Footer