अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ में दिनाँक 26 नवम्बर 2025 को राजनीति
शास्त्र विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया | इस वर्ष का इसका विषय
हमारा संविधान -हमारा स्वाभिमान रहा | इस दिवस को मनाने का उद्देश्य
विद्यार्थीयों में संवैधानिक चेतना का संचार करना था| इस कार्यक्रम का
आयोजन माननीय प्रधान अग्रवाल महाविद्यालय प्रबंध समिति श्री देवेंद्र कुमार
गुप्ता जी, महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता और कार्यवाहक प्राचार्य डा. संजीव
गुप्ता जी के मार्गदर्शन में किया गया |
इस अवसर पर महाविद्यालय वरिष्ठ
प्रवक्ता डा. जयपाल सिंह ने विद्यार्थीयों को संविधान दिवस की शुभकामनायें दी
और संविधान के वास्तुकार और अन्य संविधान सदस्यों के योगदान को याद
किया| उन्होंने कहा कि संविधान दिवस की सार्थकता इसी में है कि हम अपने
संविधान की बुनियादी बातों को समझें और संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों की
विरासत को पहचाने |
इस अवसर पर सभी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए
स्वतन्त्रता, समानता, बंधुत्व व लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने वाले संविधान
के प्रति निष्ठा की शपथ ली | इस मौके पर भारतीय संविधान के निर्माण पर
एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई ताकि विद्यार्थीयों में संविधान के मूल्यों, उनके
निर्माण और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ सके| इस कार्यक्रम से 70
विद्यार्थी लाभान्वित हुए |
इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. अशोक
निराला, अग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर श्री सुभाष उपस्थित रहे | यह
कार्यक्रम राजनीति शास्त्र की विभागाध्क्ष डा. रितु और सहायक प्रोफेसर श्रीमती
पुष्पा सरोत द्वारा संचालित किया गया |
प्रधान जी ने आयोजन टीम को बधाई दी और सभी को याद किया कि नियम होने का मतलब
नियम होने का मतलब नियम नहीं है बल्कि संरक्षण है | इस अवसर से विद्यार्थीयों में
संविधान के मूल्यों, उनके निर्माण और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ सके| इस कार्यक्रम से 70
विद्यार्थी लाभान्वित हुए |
इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. अशोक
निराला, अग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर श्री सुभाष उपस्थित रहे | यह
कार्यक्रम राजनीति शास्त्र की विभागाध्क्ष डा. रितु और सहायक प्रोफेसर श्रीमती
पुष्पा सरोत द्वारा संचालित किया गया |